इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी

29 Sep 2026

  • सोशल मीडिया वीडियो के जरिए किया ऐलान, किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने की बात कही

लखनऊ, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को राजनीति में उतरने का ऐलान कर अपने अगले कदम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया। करीब 13 वर्ष तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद आईएएस से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि अब वह राजनीति में आएंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल के झंडे के नीचे नहीं जाएंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत इसी प्रदेश से करने की बात कही।

दिव्या मित्तल ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने महसूस किया कि आम लोगों की अनेक समस्याएं ऐसी हैं, जिनकी जानकारी सरकारी दफ्तरों तक पहुंच ही नहीं पाती। कई मामलों में शिकायतें और समस्याएं सामने आने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य ऐसे लोगों की आवाज को सामने लाना है, जिनकी बात व्यवस्था तक नहीं पहुंच पाती या पहुंचने के बाद भी अनसुनी रह जाती है।

अपने वीडियो में उन्होंने प्रशासनिक कार्यकाल के कुछ अनुभवों का उल्लेख भी किया। उन्होंने मिर्जापुर के लहुरियादह गांव में स्कूल की समस्या का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पानी की व्यवस्था को लेकर काम के दौरान एक महिला ने उनसे बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल में अगली कक्षा शुरू कराने की मांग की थी। उन्होंने सरकारी जमीन के पट्टे से जुड़े एक मामले का भी उल्लेख किया और कहा कि दस्तावेज होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति को जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिला था। उनके मुताबिक, जांच में संबंधित रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

दिव्या मित्तल ने शिक्षा, युवाओं के रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं जैसे मुद्दों को भी अपने राजनीतिक सरोकारों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य को प्रभावित करती हैं और इन सवालों पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका किसी राजनीतिक दल में शामिल होने का इरादा नहीं है। उनका कहना है कि वह लोगों के साथ मिलकर एक स्वतंत्र राजनीतिक मंच खड़ा करना चाहती हैं। उन्होंने जाति, धर्म, धन और बाहुबल के बजाय जनता की भागीदारी को अपनी राजनीतिक यात्रा का आधार बनाने की बात कही है। उन्होंने अपने साथ आने के लिए लोगों से मोबाइल नम्बर 9198956957 पर जुड़ने का आह्वान किया।

13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद लिया था इस्तीफा

2013 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उनका इस्तीफा सितंबर में स्वीकार हुआ और 15 सितंबर से वह प्रशासनिक सेवा से बाहर हो गईं। इस्तीफा देने के समय उन्होंने निजी और पारिवारिक कारणों तथा जीवन के नए लक्ष्यों का उल्लेख किया था।

मिर्जापुर की जिलाधिकारी के रूप में लहुरियादह जैसे पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल पहुंचाने की पहल को लेकर दिव्या मित्तल चर्चा में रही थीं। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं और हाल में देवरिया की जिलाधिकारी के पद पर भी कार्य किया।

दिव्या मित्तल के राजनीति में आने की घोषणा ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी दल से जुड़ने के बजाय स्वतंत्र रूप से राजनीतिक मंच बनाने की बात कही है। अब उनकी आगे की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रूपरेखा पर नजर रहेगी।