इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

महाकाल के दरबार में पहुंचे रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, शयन आरती में हुए शामिल

23 May 2026



उज्जैन, 23 मई (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार रात बॉलीवुड जगत की चर्चित हस्तियां रेमो डिसूजा, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। तीनों ने भगवान श्री महाकालेश्वर की शयन आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ रात करीब 10 बजे मंदिर पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन भी मौजूद रहे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य शयन आरती के दर्शन किए। आरती के दौरान तीनों कलाकार श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए। आरती के पश्चात रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब रेमो डिसूजा और अंकिता लोखंडे बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हों। अंकिता लोखंडे कुछ दिन पहले भी अपने पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर आई थीं, जबकि रेमो डिसूजा भी कई बार बाबा महाकाल की शरण में हाजिरी लगा चुके हैं।