इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

बरेली में रामजनम यादव को सिटी मजिस्ट्रेट का चार्ज, निलंबित अफसर अलंकार अग्निहोत्री के सरकारी आवास पर नोटिस चस्पा

28 Jan 2026



बरेली, 28 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के मामले में बुधवार को बरेली जिला प्रशासन ने दो अहम फैसले लिए हैं। एक ओर सुबह उनके सरकारी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर राम जनम यादव को प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज आदेश जारी कर अपर उप जिलाधिकारी सदर राम जनम यादव को प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट, बरेली का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया शासकीय कार्यहित में यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए कोई अलग भत्ता देय नहीं होगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नगर प्रशासन में किसी तरह का शून्य न रहे, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक लागू की गई है।


इस्तीफा और निलंबन के तीसरे दिन बुधधार काे भी अलंकार अग्निहोत्री अपने सरकारी आवास में ही मौजूद हैं। मंगलवार रात से उनके समर्थक दामोदर पार्क और सिटी मजिस्ट्रेट आवास के आसपास डटे रहे। समर्थकों को आशंका थी कि उन्हें किसी गोपनीय स्थान पर ले जाया जा सकता है, हालांकि प्रशासन की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एहतियातन पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आवास के गेट पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


गणतंत्र दिवस पर दिया था त्यागपत्र


गौरतलब है कि सोमवार को गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराने के कार्यक्रम के बाद 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। इसके बाद उन्होंने यूजीसी कानून और शंकराचार्य से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। देर शाम वह जिलाधिकारी से मिलने उनके आवास पहुंचे। बाहर निकलने के बाद उन्होंने डीएम आवास में 45 मिनट तक बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया, जिसे जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पूरी तरह खारिज कर दिया। उसी रात उन्हें निलंबित करते हुए शामली कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया गया। मामले की जांच मंडलायुक्त बरेली को सौंपी गई है।