इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

उत्तराखंड में पर्यटन ने बनाया नया कीर्तिमान, पर्यटकों की संख्या पहुंची छह करोड़ के पार

03 Feb 2026



देहरादून, 03 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड में पर्यटन ने वर्ष 2025 में नया इतिहास रच दिया है। राज्य गठन के बाद पहली बार प्रदेश में रिकॉर्ड 6 करोड़ से अधिक पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे हैं, जिससे न केवल पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिली है बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार अवसरों को भी नया संबल मिला है।


पर्यटन विभाग के अनुसार, इस वर्ष प्रदेश में कुल 6 करोड़ 03 लाख 21 हजार 194 पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे, जो राज्य गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इनमें 1 लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए संकल्पित है। यही प्रयास हैं जिनका परिणाम यह लगातार बढ़ती पर्यटक संख्या है।


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार के इन प्रयासों का सकारात्मक असर पर्यटन आंकड़ों में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।


विभागीय आंकड़ों के अनुसार, हरिद्वार जिले में 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380, देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी में 53 लाख 29 हजार 759 पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे। पिछले वर्षों की तुलना देखें, तो 2021 में 2,00,18,115, 2022 में 5,39,81,338, 2023 में 5,96,36,601 और 2024 में 5,95,50,277 पर्यटक राज्य में आए थे।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार है। राज्य सरकार पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, जिससे स्थानीय निवासियों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा यात्रा के बाद शीतकालीन पर्यटन को विशेष बढ़ावा मिला, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक राज्य पहुंचे।

Latest News