इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत

बांग्लादेशः पीठासीन अधिकारी ने ढाका-11 चुनाव क्षेत्र के केंद्र पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़ पर उठाए सवाल

12 Feb 2026



ढाका, 12 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश में तेरहवें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए हो रहे मतदान के बीच एक पीठासीन अधिकारी ने गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ढाका-11 चुनाव क्षेत्र के आनंदनगर आदर्श हाईस्कूल पोलिंग सेंटर पर अत्यधिक भीड़ 'बनावटी' लग रही है । सुबह 11:30 बजे तक इस स्कूल में बनाए गए छह पोलिंग सेंटर पर औसत मतदान 23.96% रहा।


ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पीठासीन अधिकारी एमए मोहिबुर रहमान ने कहा, ''इतने अधिक मतदाता का उमड़ना सुनयोजित लग रहा है। ऐसी स्थिति असल वोटर्स को मतदान करने से रोकने के लिए पैदा की जा सकती है।” उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए एक मजिस्ट्रेट को पहले ही बता दिया गया था और उन्हें भरोसा मिला था कि सेना तैनात की जाएगी।'


हालांकि, केंद्र नंबर 90 के प्रभारी और पीठासीन अधिकारी मोहम्मद मोनवर हुसैन ने एक अलग ही तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा, ''मतदान में कोई गड़बड़ी नहीं है। प्रवेश द्वार का संकरा होना भीड़ का मुख्य कारण है।''


उधर, कई मतदाताओं ने भी भीड़ और व्यवस्था को लेकर निराशा जताई। 21 वर्षीय शफीन ने कहा, ''जब मैं सुबह आठ बजे वोट देने आया, तब भी भीड़ शुरू से ही ऐसी ही थी। नतीजा लोगों की पसंद पर निर्भर करेगा।''


उल्लेखनीय है आनंदनगर आदर्श हाई स्कूल मतदान केंद्र के अंतर्गत कुल 19,290 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 9,791 पुरुष और 9,499 महिलाएं शामिल हैं।

Latest News