इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर, 6 की मौत

03 Mar 2026



हाथरस (उत्तर प्रदेश), 03 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने आगे चल रही ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मृतक धौलपुर राजस्थान के बताए जा रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन कार को टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा धौलपुर जा रहे थे। हादसे में छह लोगों की जान चली गई। इनमें चार लोगों की पहचान हो गई। मृतकों में दिनेश उनकी पत्नी सुनीता, विजय और उनकी पत्नी पिंकी बघेल के रूप में हुई। दो लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। सभी गंगोली, राजाखेड़ा राजस्थान के बताए जा रहे हैं।


हादसे में इको चालक वीरेंद्र भी घायल है। इनके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज, आर्यन, अंशु, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य, बेटी प्राची और उनकी साली पूनम बघेल घायल हैं। घायलों को खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गया हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

Latest News