इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत

भारत की पाक को दो-टूक, परमाणु प्रसार के खराब रिकॉर्ड वाले न दें नसीहत

12 Mar 2026



नई दिल्ली, 12 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत ने कनाडा के साथ हुए यूरेनियम समझौते पर पाकिस्तान के आपत्ति जताने को खारिज किया है और पड़ोसी को नसीहत दी है कि खराब रिकॉर्ड वाले को नसीहत देने का कोई हक नहीं हैं। वहीं भारत की साख हमेशा से बेदाग रही है और दुनिया भी यह मानती है।


विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम इस मामले पर पाकिस्तान के बयान को खारिज करते हैं। परमाणु अप्रसार के संबंध में भारत की साख बेदाग है और वैश्विक समुदाय इसे भली-भांति मान्यता देता है।


उन्होंने कहा, “जिस देश का इतिहास गुपचुप तरीके से परमाणु प्रसार करने के पुख्ता सबूतों से भरा हो, वह भला निर्यात नियंत्रण और परमाणु प्रसार के जोखिमों के बारे में उपदेश कैसे दे सकता है? ऐसे बेतुके बयान पाकिस्तान द्वारा अपने ही बेहद खराब रिकॉर्ड से ध्यान भटकाने की एक कोशिश के अलावा और कुछ नहीं हैं।”


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने भारत-कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति समझौते और परमाणु प्रौद्योगिकी सहयोग पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि इस व्यवस्था से भारत के परमाणु हथियारों के जखीरे में विस्तार हो सकता है और वैश्विक परमाणु अप्रसार ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है।

Latest News