इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत

आईपीएल 2026: डेब्यूटेंट हिंगे और साकिब का कहर, हैदराबाद ने राजस्थान की जीत की लय तोड़ी

14 Apr 2026



हैदराबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराकर उनकी जीत की लय पर ब्रेक लगा दिया। इस मुकाबले के हीरो रहे डेब्यूटेंट गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन, जिन्होंने मिलकर 8 विकेट झटके।


राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 2166 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने शानदार 91 रन की पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 40 रन का योगदान दिया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ही ओवर में प्रफुल हिंगे ने तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट कर राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ दी।


इसके बाद कप्तान रियान पराग भी हिंगे का शिकार बने। दूसरी ओर से साकिब हुसैन ने भी कमाल दिखाते हुए यशस्वी जायसवाल सहित कुल चार विकेट झटके।


एक समय राजस्थान का स्कोर 95 हो गया था। हालांकि, डोनोवन फरेरा (69) और रवींद्र जडेजा (45) ने 118 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ।


अंत में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एसआरएच के लिए हिंगे ने 434 और साकिब ने 424 के शानदार आंकड़े दर्ज किए।


इस जीत के साथ एसआरएच ने पांच मैचों में दूसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर छलांग लगाई, जबकि RR की लगातार जीत का सिलसिला टूट गया।

Latest News