इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत

भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार का कमाल: पोल वॉल्ट में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

02 May 2026



भुवनेश्वर, 02 मई (एजेंसी)। भारतीय एथलेटिक्स में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए कुलदीप कुमार ने पोल वॉल्ट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। 21 वर्षीय मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी ने शनिवार को आयोजित प्रथम इंडियन इंडोर ओपन कंबाइंड इवेंट्स और पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 5.41 मीटर की ऊंचाई पार कर इतिहास रच दिया।


कुलदीप ने अपने ही राज्य के देव मीना के 5.40 मीटर के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि उन्होंने 5.46 मीटर की ऊंचाई पार करने के तीन प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाइंग मार्क 5.45 मीटर निर्धारित है।


कुलदीप का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने जयपुर में 5.25 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था और 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई भी किया था।


प्रतियोगिता के परिणाम:


स्वर्ण – कुलदीप कुमार (मध्य प्रदेश) – 5.41 मीटर।


रजत – जी रीगन (तमिलनाडु) – 5.25 मीटर।


कांस्य – देव मीना (मध्य प्रदेश) – 5.20 मीटर

Latest News