इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

आईसीसी रैंकिंग: वनडे ऑलराउंडर्स में दूसरे पायदान पर मिराज, टी-20 में सैंटनर की छलांग

18 Mar 2026



दुबई, 18 मार्च (हि.स.)। बांग्लादेश वनडे टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें नवीनतम आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में मिला है।


पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में मेहदी भी शामिल थे। इस ऑलराउंडर ने तीनों मैचों में पांच विकेट लिए और उनकी टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली।


इन प्रयासों की बदौलत मेहदी वनडे गेंदबाजों की नवीनतम रैंकिंग में नौ पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए, जबकि वनडे ऑलराउंडर्स की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।


इस सप्ताह उल्लेखनीय सुधार करने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ियों में मेहदी अकेले नहीं हैं। उनके साथी खिलाड़ी तंजीद हसन (31 पायदान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर) और लिटन दास (10 पायदान ऊपर चढ़कर 82वें स्थान पर) ने वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार किया, जबकि तस्कीन अहमद (12 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर) और मुस्तफिजुर रहमान (13 पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर) ने वनडे गेंदबाजों की सूची में बढ़त हासिल की।


पाकिस्तान के सलमान अली आगा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौ पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंच गए और वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गए। वहीं शाहीन शाह अफरीदी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर 17वां स्थान पर हासिल किया।


ताजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को बड़ा फायदा हुआ है। कीवी कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी-20 ऑलराउंडरों की सूची में भी वे दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन के लिए यह फायदा मिला है।सैंटनर हाल ही में हुए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के दौरान भी न्यूजीलैंड के सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में भी उसी फॉर्म को बरकरार रखा है, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए और 35 रन बनाए, जिससे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और अभी तीन मैच शेष हैं।


टीम के साथी लॉकी फर्ग्यूसन (18 पायदान ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर) ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया है, जबकि डेवोन कॉनवे (चार पायदान ऊपर चढ़कर 70वें स्थान पर) टी-20 बल्लेबाजों की सूची में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे ने 33 रनों की पारी के दम पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 11 पायदान ऊपर चढ़कर 23वां स्थान हासिल किया है। उनके हमवतन ओटनेल बार्टमैन (23 पायदान ऊपर चढ़कर 73वें स्थान पर) टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Latest News