इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी में विस्फाेट के बाद लगी आग, 18 की माैत व 8 गंभीर

28 Feb 2026



काकीनाडा, 28 फ़रवरी (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में


शनिवार की दाेपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हाेने के बाद आग लग गई। इस हादसे में 18 लाेगाें की माैत हुई, जिसमें अब तक 11 लाेगाें की पहचान हाे गई। घटना के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी माैके पहुंच गए औरबचाव व राहत कार्य शुरू किय गया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर रूप से झुलसे आठ लाेगाें काे अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियाें काे पीड़िताें की हरसंभव मददपहुंचाने के निर्देश दिए हैं।


जिले के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम इलाके में गोदावरी नहर के पास सूर्यश्री पटाखा फैक्टरी में काम हाे


रहा था। उसी समय फैक्टरी में अचानक धमाका हाे गया और उसके बाद भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया


सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और दमकल गाड़ियां माैके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 18 लोगों की माैत हाेने की खबर है। इनमें से अभी तक 11 मृतकों की पहचान हाे सकी है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। पुलिस ने अन्य आठ लाेगाें काे काकीनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो बहुत तेज़ आवाज़ हुई। धमाके से आस-पास के गांवों के लोग घबरा गए। भीषण धमाके की आवाज करीब पांच किमी तक सुनी गई। आवाज की तीव्रता के कारण पास के गांव के एक प्राइवेट स्कूल के स्लैब में दरारें आ गईं। पांच गांवों के इलाके में घना धुआं फैल गया। स्थानीय लोग उस इलाके में पहुंचे जहां धमाका हुआ था, तो आग में फंसे कई लोग पहले ही जल चुके थे। घटनास्थल पर शरीर के अंग बिखरे पड़े है। कुछ शव पूरी तरह जल गए थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि पटाखा फैक्टरी अडापा नानी के परिवार के सदस्य चलाते हैं। मृतकों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने ली घटना की जानकारी




मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस समय विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने धमाके की घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के गृहमंत्री अनीता को घटनास्थल पर पहुंचे का निर्देश दिया। इसके बाद राज्य की गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हाे गईं। जिले के एसपी और जिलाधीश पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत के उपायों की निगरानी कर रहे हैं।




मरने वालाें के नाम


पुलिस ने अब तक 11 मरने वालों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मरने वालों में अडाबाला श्रीनू, कदिमपल्ली कृपाम्मा, कदिमपल्ली धनराजू, साधनाला सत्यवेणी, वटलुरी रवि, मंडपल्ली चिन्नी, निम्माडा करुणा, गम्पाला मंगा, गोडाथा महेश, गोडाथा रामू और गोडाथा नानी के तौर पर की है। कुछ अन्य लोगों के शवाें की पहचान अभी बाकी है। इसके अलावा गंभीर रूप से आठ घायल और इलाज में कुछ पीड़ितों की हालत चिंताजनक बताई गई।


Latest News