इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत

28 Sep 2026

नई दिल्ली, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी, पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद एक बार फिर बढ़ते तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली की वजह से आज का दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे बन गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स 1,179 अंक तक फिसल गया। इसी तरह निफ्टी भी 378 अंक तक लुढ़क गया। आज की गिरावट के कारण सेंसेक्स 73 हजार अंक के स्तर से भी नीचे आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 23 हजार अंक के स्तर से लुढ़कते हुए 22,800 अंक से भी नीचे पहुंच गया। बाजार में मची बिकवाली की आंधी की वजह से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज पौने नौ लाख रुपये से भी ज्यादा घट गया।


आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। हालांकि, दिन के दूसरे सत्र की शुरुआत में खरीदारों ने कुछ देर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि उनकी कोई भी कोशिश सफल नहीं हो सकी। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.52 प्रतिशत और निफ्टी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 160.91 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,734.83 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति कमजोर होती चली गई। शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण शाम तीन बजे के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक 1,179.51 अंक यानी 1.60 प्रतिशत टूट कर 72,716.23 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि, आखिरी आधे घंटे के कारोबार में हुई मामूली खरीदारी के कारण सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से सांकेतिक रिकवरी कर 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,771.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 75.60 अंक यानी 0.33 प्रतिशत फिसल कर 23,064.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 15 अंक की रिकवरी कर 23,080.25 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके तुरंत बाद बाजार में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण शाम तीन बजे के करीब यह सूचकांक 378.30 अंक यानी 1.63 प्रतिशत लुढ़क कर 22,762.20 अंक के स्तर तक गिर गया। अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई खरीदारी के कारण निफ्टी दिन के निचले स्तर से करीब 18 अंक सुधर कर 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,780.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान पीएसयू बैंकों के शेयरों की बाजार में लगातार बिक्री होती रही। इस बिकवाली के कारण निफ्टी का बैंक इंडेक्स 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह कैपिटल गुड्स इंडेक्स दो प्रतिशत, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स 1.91 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.77 प्रतिशत, मेटल इंडेक्स 1.65 प्रतिशत, ऑटोमोबाइल इंडेक्स 1.64 प्रतिशत और एफएमसीजी इंडेक्स 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, हेल्थकेयर, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई जबरदस्त कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में पौने नौ लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 474.48 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 483.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 8.77 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,717 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,359 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 3,106 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 252 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 3,276 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 694 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,582 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ एक शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ और 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से भी सिर्फ दो शेयर हरे निशान में, जबकि 48 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


आज दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिर्फ डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.67 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। दूसरी ओर, टीएमपीवी तीन प्रतिशत, अदानी एंटरप्राइजेज 2.93 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 2.86 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 2.83 प्रतिशत और अदानी पोर्ट्स के शेयर 2.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Latest News