इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर

अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान, एम्स निदेशक ने जताया आभार

01 Aug 2026



नई दिल्ली, 01 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइज़ेशन ने शनिवार को अंगदान करने वालों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक 'डोनर सम्मान समारोह' आयोजित किया। एम्स के निदेशक प्रो. निखिल टंडन ने अंगदान करने वाले परिवारों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत दुःख के बीच भी समाज की भलाई और दूसरों का जीवन बचाने का निर्णय लिया।


प्रो. टंडन ने कहा, “इन परिवारों ने जो किया है, उसकी तुलना किसी भी चीज़ से नहीं की जा सकती। अपने गहरे व्यक्तिगत शोक के बावजूद उन्होंने समाज की सहायता करने और अन्य लोगों का जीवन बचाने का निर्णय लिया। ऐसी परिस्थितियों में वे जिस मानसिक और भावनात्मक स्थिति से गुजरते हैं, उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। हमने उन्हें यहां आमंत्रित कर उनका सम्मान किया और अपनी ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।”


टंडन ने कहा कि एम्स में अंगदान कई सालों से हो रहा है। यह व्यक्तिगत प्रयासों से शुरू होकर संस्थागत पहल और अब हेल्थ सिस्टम-आधारित अप्रोच तक विकसित हुआ है। यह बदलाव समय के साथ आया है। उन्होंने कहा कि जब वे अंडरग्रेजुएट में पढ़ाई कर रहे थे तो उससे भी पहले, यहां किडनी ट्रांसप्लांट किए जाते थे। उन दिनों, ट्रांसप्लांट में मुख्य रूप से जीवित डोनर शामिल होते थे। अब हमारे पास ब्रेन-डेड डोनर भी होते हैं। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद कॉर्निया दान किया जा सकता है क्योंकि उन्हें ब्लड सर्कुलेशन की ज़रूरत नहीं होती।

Latest News