इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

बजट सत्र से पहले सरकार ने 27 जनवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक

24 Jan 2026



नई दिल्‍ली, 24 जनवरी (हि.स)। सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले मंगलवार 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सत्र के सुचारु कामकाज को लेकर सरकार राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ विधायी और अन्य एजेंडों पर चर्चा करेगी।




केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन एनेक्सी में होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


बैठक में विधायी कार्यसूची और बजट सत्र के दौरान उठने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। संसद सत्र के पूर्व होने वाली इस बैठक के पीछे सरकार का उद्देश्य सत्र को सुचारु रूप से चलाना और सभी दलों की राय जानना होता है।


संसद का बजट सत्र दो चरणों में 28 जनवरी बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा। इसके बाद दोबारा संसद 9 मार्च को फिर से एकत्रित होगी।


बजट सत्र के दौरान 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेषण आने की संभावना है। वहीं बजट हर वर्ष की भांति रविवार होने के बावजूद 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अस्थायी रूप से तीन दिन 2 से 4 फरवरी आवंटित किए हैं।


उल्‍लेखनीय है कि इस बार केंद्रीय बजट 1 फरवरी रविवार को पेश किया जाएगा। संसद के इतिहास में एक ऐतिहासिक अवसर होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी।

Latest News