इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

देश में वाहनों की थोक बिक्री 2025-26 में रिकॉर्ड 2.82 करोड़ इकाई के पार : सियाम

14 Apr 2026


नई दिल्ली, 14 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। देश में मोटर वाहनों की थोक बिक्री विगत वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 10.4 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 2,82,65,519 इकाई रही। इस दौरान यात्री एवं वाणिज्यिक वाहन, दोपहिया एवं तिपहिया वाहन सहित सभी खंडों ने अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। इसकी मुख्य वजह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती रही है।


वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में मोटर वाहनों की थोक बिक्री 10.4 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 2,82,65,519 इकाई रही है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू वाहनों की कुल बिक्री 2,56,09,399 इकाई रही थी। मार्च में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 4,42,460 इकाई हो गई। यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च 2025 में 3,81,358 इकाई रही थी। दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी 19.3 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 19,76,128 इकाई हो गई जो मार्च, 2025 में 16,56,939 इकाई थी। इसके अलावा तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21.4 प्रतिशत बढ़कर 76,273 इकाई रही, जबकि मार्च, 2025 में यह 62,813 इकाई थी।




वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट का भारतीय मोटर वाहन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की मांग को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर निकट अवधि में चुनौतियां खड़ी कर सकता है। चंद्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोटर वाहन उद्योग ने वित्त वर्ष 2025-26 को मजबूत स्थिति से समाप्त किया, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से उत्पन्न घटनाक्रम कुछ जोखिम पैदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न हालिया अनिश्चितताओं पर करीबी नजर रखने की जरूरत है।


शैलेश चंद्रा ने कहा कि बदलती भू-राजनीतिक स्थिति का मोटर वाहन उत्पादन, कच्चे माल एवं जिंस कीमतों, ईंधन कीमतों तथा मालभाड़ा दरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ईंधन कीमतों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है और पश्चिम एशिया संकट लंबा चलता है, तो मांग पर इसका असर पड़ सकता है। चंद्रा ने यह भी कहा कि एलपीजी पर निर्भर कई कंपनियां अब पीएनजी अपना रही हैं और इन गैस के अधिक कुशल उपयोग के तरीके भी तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि ईंधन कीमतों में वृद्धि होती है, तो इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Latest News