इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

एसबीए ने वकीलों से दो जजों की कोर्ट का बहिष्कार करने का किया आह्वान

06 Aug 2026



नई दिल्ली, 06 अगस्त (एजेंसी)। कड़कड़डूमा कोर्ट के शाहदरा बार एसोसिएशन (एसबीए) ने वकीलों से कोर्ट को दो जजों की कोर्ट का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। एसबीए के सचिव नरवीर डबास के हस्ताक्षर से जारी आज के नोटिस में ये आह्वान किया गया है। एसबीए ने वकीलों के साथ दोनों जजों के कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनकी अदालतों के बहिष्कार का आह्वान किया है।


एसबीए की ओर से जारी नोटिस में फैमिली कोर्ट के जज एसएस राठी और महिला कोर्ट की जज रितिका कंसल की अदालतों के बहिष्कार का आह्वान किया गया है। नोटिस में कहा गया कि दोनों जजों की ओर से वकीलों के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें अपमानित करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसबीए की आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला किया गया। एसबीए के नोटिस में कहा गया है कि दोनों जजों की ओर से वकीलों के साथ किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार की शिकायत भी की गई थी। इसके बावजूद दोनों न्यायिक अधिकारियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।


एसबीए के नोटिस में कहा गया है कि आज फैमिली कोर्ट के जज एसएस राठी ने एक वरिष्ठ वकील को कोर्ट में दलाल कहा। ऐसा कहना पूरे तरीके से अस्वीकार्य है। एसबीए के नोटिस में कहा गया है कि जजों और वकीलों के बीच सम्मान, गरिमा और सहयोग का रिश्ता होता है। जहां वकीलों से उच्च-स्तरीय प्रोफेशनल मानदंडों की अपेक्षा की जाती है, वहीं जजों से भी कोर्ट की गरिमा का ख्याल रखने की उम्मीद की जाती है। एसबीए ने नोटिस में कहा है कि वकीलों की गरिमा के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest News