इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर

एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य

27 Sep 2026

नागोया, 27 सितंबर (एजेंसी)। एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए रविवार का दिन एथलेटिक्स में शानदार रहा। मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में सरवेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में रजत पदक जीता, जबकि पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक अपने नाम किया।


सरवेश ने 2.25 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। चीनी ताइपे के चाओ ह्सुआन-फू ने भी 2.25 मीटर की ऊंचाई पार की, लेकिन उन्होंने यह ऊंचाई पहली कोशिश में हासिल की, जबकि सरवेश को दो प्रयास करने पड़े। इस आधार पर चाओ को स्वर्ण मिला। दक्षिण कोरिया के सांगह्योक वू ने 2.22 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता।


सरवेश ने प्रतियोगिता की शुरुआत 2.10 मीटर की ऊंचाई पहली कोशिश में पार करके की। इसके बाद उन्होंने 2.14, 2.18 और 2.22 मीटर की ऊंचाई भी पहले प्रयास में पार की। 2.25 मीटर के बाद मुकाबला 2.28 मीटर तक पहुंचा, लेकिन दोनों खिलाड़ी तीन प्रयासों में यह ऊंचाई पार नहीं कर सके।


पारुल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता कांस्य


महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी ने 9:08.67 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया और इस स्पर्धा में 09 मिनट 10 सेकेंड से कम समय निकालने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।


पारुल शुरुआत से ही शीर्ष खिलाड़ियों के साथ बनी रहीं और दौड़ के मध्य तक रजत की दौड़ में शामिल थीं। हालांकि, बाद में वह अपनी स्थिति बरकरार नहीं रख सकीं। कजाखस्तान की नोरा तनुई ने 9:06.82 के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि बहरीन की यावी विनफ्रेड ने 9:04.36 के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत की दूसरी धाविका अंकिता 9:19.24 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं।


यह एशियन गेम्स में पारुल का तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में 5000 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था।

Latest News