इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर

हांसी में आमने-सामने टकराईं दो बाइक, तीन युवकों की मौत

24 Sep 2026

  • टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़े, सड़क पर दूर तक घिसटते गए तीनों

हांसी, 23 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। क्षेत्र के नारनौंद-मिर्चपुर मार्ग पर बागा मुर्गी फार्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार तीनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते हुए जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव ईटल निवासी विजय कुमार, खेड़ी जालब निवासी कपिल और खेड़ी लोहचब निवासी मोहित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात काे कपिल और मोहित एक ही बाइक पर सवार होकर जींद से अपने गांव लौट रहे थे, जबकि विजय कुमार अपनी बाइक से गांव ईटल की ओर जा रहे थे। विजय कुमार बरवाला के सरकारी अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार बागा मुर्गी फार्म के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही तीनों के परिजन हांसी के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

परिजनों के अनुसार विजय कुमार शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब चार और एक वर्ष है। कपिल के एक बेटा है, जबकि मोहित के दो बेटे हैं। हादसे की खबर के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय ने गुरुवार काे बताया कि तीनों युवकों की हादसे में मौत हुई है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Latest News