इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में, बोगदानोवा को 3-2 से हराया

हत्या के बाद शव जलाकर भी नहीं बचा कातिल, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

30 Sep 2026

नवादा,30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुगाय गांव के एक बगीचे से बीते 28 सितंबर को बरामद किए गए एक युवक के जले हुए शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।


पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन के नेतृत्व और एसडीपीओ रजौली के मार्गदर्शन में गठित विशेष जांच दल ने बुधवार को मात्र 24 घंटे के भीतर वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के बल पर इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल उद्भेदन कर लिया है।


पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक विधि-विरुद्ध किशोर को अपनी हिरासत में लिया है।


सोमवार को परनाडाबर थाना क्षेत्र के महुगाय स्थित एक बगीचे में एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।


सूचना मिलते ही परनाडाबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान सोफी कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), पिता- महेंद्र चौहान, ग्राम- चंद्रबारा, थाना- मेसकौर, जिला- नवादा के रूप में की।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एफ एस एल (फॉरेंसिक) टीम को मौके पर बुलाया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों के आवेदन पर परनाडाबर थाना कांड संख्या- 199/26 दर्ज कर पुलिस ने युद्धस्तर पर अनुसंधान शुरू किया।


घटनास्थल का खुद निरीक्षण करने के बाद नवादा एसपी ने एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से महज 24 घंटे के भीतर परनाडाबर थाना क्षेत्र के भोला कुरहा गांव से दो संदिग्धों को दबोच लिया और थाने लाकर पूछताछ की।


पुलिस पूछताछ और अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से हत्या का जो कारण सामने आया, वह बेहद चौंकाने वाला है। मृतक सोफी कुमार और आरोपियों के बीच पूर्व से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।


मृतक द्वारा पूर्व में अभियुक्तों को कुछ सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए थे, जिसके एवज में पैसे के भुगतान को लेकर अनबन थी।


घटना से एक दिन पूर्व यानी रविवार को मृतक ने आरोपियों से अपने नाम से नए सिम निकलवाने के लिए कहा और प्रत्येक सिम के बदले 500 देने की बात कही। इसी दौरान पुराने सिम के बकाया पैसों और नए लेनदेन को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। यही विवाद मौत का कारण बना।

Latest News