इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हिमाचल में मानसून की मार से 3 हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, सेब उत्पादन में भी भारी गिरावट भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया

केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी

30 Sep 2026

नई दिल्ली, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में दलहन एवं तिलहन की 5,547.99 करोड़ रुपये की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, इसका उद्देश्य बाजार भाव गिरने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।


बुधवार को फैसले की जानकारी देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण, उनकी आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले और खरीद व्यवस्था पारदर्शी एवं सुगम हो।


उत्तर प्रदेश में 3,992.57 करोड़ की खरीद


केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में 3,992.57 करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसमें 4.66 लाख मीट्रिक टन तुअर की 3,937.70 करोड़ रुपये और 6,250 मीट्रिक टन मूंग की 54.87 करोड़ रुपये की खरीद शामिल है।


कर्नाटक में 1,107 करोड़ की खरीद


कर्नाटक में दलहन एवं तिलहन किसानों से 1,107 करोड़ रुपये की उपज खरीदी जाएगी। इसमें 1.15 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन की 659.27 करोड़ रुपये, 38,250 मीट्रिक टन मूंग की 335.83 करोड़ रुपये और 13,413 मीट्रिक टन सूरजमुखी की 111.90 करोड़ रुपये की खरीद शामिल है।


तेलंगाना में 448.42 करोड़ की खरीद


तेलंगाना में 448.42 करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी मिली है। इसके तहत 62,000 मीट्रिक टन सोयाबीन की 353.90 करोड़ रुपये और 10,766 मीट्रिक टन मूंग की 94.52 करोड़ रुपये की खरीद एमएसपी पर की जाएगी।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस फैसले से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलने के साथ देश में दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे दाल और खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी खरीद केंद्रों पर व्यवस्था पारदर्शी रखी जाएगी और किसानों को उनकी उपज की राशि सीधे बैंक खातों में समयबद्ध तरीके से दी जाएगी।--

Latest News