इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हिमाचल में मानसून की मार से 3 हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, सेब उत्पादन में भी भारी गिरावट भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया

तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा

30 Sep 2026

धारापुरम, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। तमिलनाडु में धारापुरम और मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। तिरुप्पुर जिले के धारापुरम (एससी आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख दलों के उम्मीदवार लगातार मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। धारापुरम में कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री विजय आज धारापुरम में अपनी पार्टी की उम्मीदवार सत्याबामा के समर्थन में प्रचार करने वाले हैं। पार्टी की ओर से उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निर्धारित संख्या में लोगों को क्यूआर कोड के आधार पर अनुमति दिए जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी तैयारी की गई है।


दरअसल, धारापुरम सीट पर उपचुनाव पूर्व विधायक सत्याबामा के इस्तीफे के बाद हो रहा है। सत्याबामा ने पिछले विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के टिकट पर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) का दामन थाम लिया। उपचुनाव में टीवीके ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है।


धारापुरम में टीवीके, द्रमुक, अन्नाद्रमुक, भाकपा, माकपा और नाम तमिलर कच्ची सहित विभिन्न दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण मतदान के दौरान दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा।


धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता, परम्बिकुलम-आलियार परियोजना से पानी की आपूर्ति और बुनियादी सुविधाएं प्रमुख स्थानीय मुद्दे बने हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़क, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी मांगें भी चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुखता से उठाई जा रही हैं।


सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने चुनावी वादों और स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। इसी दौरान टीवीके और अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं के बीच प्रचार के दौरान कथित झड़प की घटना भी सामने आई, जिसने चुनावी माहौल को और चर्चा में ला दिया है।


धारापुरम का चुनावी इतिहास भी इसे महत्वपूर्ण बनाता है। पिछले कई चुनावों में द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच मुकाबला रहा है और दोनों दलों को अलग-अलग चुनावों में सफलता मिलती रही है। ऐसे में मौजूदा उपचुनाव में स्थानीय मुद्दों, उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि, दलों के प्रचार अभियान और मतदाताओं की स्थानीय अपेक्षाओं पर विशेष ध्यान है।


धारापुरम और मदुरांतकम दोनों विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को की जाएगी।

Latest News