इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हिमाचल में मानसून की मार से 3 हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, सेब उत्पादन में भी भारी गिरावट भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया

पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़

30 Sep 2026

धर्मशाला, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल सरकार में दो बार मंत्री एवं शाहपुर से पांच बार के विधायक मेजर विजय सिंह मनकोटिया पंचतत्व में विलीन हो गए। विदेश से उनके बेटे और बेटी के पंहुचने के साथ ही बुधवार को दोपहर बाद पूर्व मंत्री मनकोटिया का उनके पैतृक गांव तियारा में अंतिम संस्कार किया गया। घर से शमशान घाट तक बैंडबाजे के साथ निकली शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं, सहित आम लोगों और उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में अपने नेता को अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम शाहपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया (87) का बीते दिन मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था।


पूर्व मंत्री के बेटा और बेटी दोनों विदेश में होने के कारण उनका अंतिम संस्कार पिछले कल नही हो पाया था। ऐसे में उनके पहुंचने के बाद आज अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इससे पूर्व मनकोटिया के निधन के बाद बीते दिन से ही उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए थे।


तियारा पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप मनकोटिया ने बताया कि शव यात्रा में प्रदेश के कोने-कोने से पूर्व सैनिक और कांगड़ा के लोग शामिल हुए। मनकोटिया के सम्मान में तियारा बाजार भी आज बंद रखा गया।


उधर मुख्यमंत्री के भी अंतिम संस्कार में पंहुचने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन वह नही पंहुच पाए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कांग्रेस-भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।


चार दशक से ज्यादा प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया मेजर मनकोटिया ने हिमाचल की राजनीति में चार दशक तक सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1982 में पहली बार उन्होंने शाहपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर शुरू किया। 1985 में कांग्रेस, 1990 में जनता दल, 1993 में कांग्रेस और 2003 में फिर शाहपुर से विधानसभा पहुंचे। इस तरह वह पांच बार विधायक रहे।


अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कांग्रेस के अलावा जनता दल, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी चुनाव लड़ा। वह 1995 और 2003 में हिमाचल सरकार में मंत्री रहे। पर्यटन, नागरिक उड्डयन और कानून जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी उनके पास रही। एक समय वह हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रहे।


राजनीति में आने से पहले मेजर मनकोटिया भारतीय सेना में अधिकारी रहे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। सैन्य पृष्ठभूमि के कारण उनका सार्वजनिक जीवन भी स्पष्टवादिता और बेबाक अंदाज के लिए जाना गया। वह पूर्व सैनिकों से जुड़े संगठनों में भी सक्रिय रहे।



Latest News