इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हिमाचल में मानसून की मार से 3 हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, सेब उत्पादन में भी भारी गिरावट भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया

फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा

30 Sep 2026

नई दिल्ली, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) दान मामले में बुधवार को देश के चार राज्यों में आठ ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। ईडी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय की टीम महाराष्ट्र में पांच, पश्चिम बंगाल में एक, गुजरात में एक और दिल्ली-एनसीआर में एक स्थान पर तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई डॉ. धर्मेंद्र कुमार और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में की जा रही है।


ईडी की तलाशी में बाजार संचालकों, ट्रस्टियों और बिचौलियों से जुड़े परिसरों को शामिल किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक की प्रारंभिक जांच में सैकड़ों करोड़ रुपये का कथित फर्जी सीएसआर नेटवर्क सामने आया है। इस नेटवर्क के जरिए अनिवार्य सीएसआर योगदान की राशि को कमीशन लेकर संबंधित कंपनियों या दानदाताओं तक वापस पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने का पता चला है।


जांच के दौरान ईडी को ऐसे ट्रस्टों के गठन के बारे में जानकारी मिली है, जिन्हें कथित तौर पर सीएसआर राशि को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने और अंततः दानदाताओं तक वापस भेजने के लिए विशेष रूप से बनाया गया था। एजेंसी के अनुसार, इन ट्रस्टों के माध्यम से सीएसआर के नाम पर दी गई राशि को कमीशन काटकर वापस दानदाताओं तक पहुंचाया जाता था।


ईडी के अनुसार, तलाशी के दायरे में इस कथित नेटवर्क से जुड़े बाजार संचालक, ट्रस्टी और बिचौलिये शामिल हैं। इन परिसरों से मिले दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। उपकरणों की फॉरेंसिक जांच और उनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने का काम किया जा रहा है। ईडी ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Latest News