इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

हिमाचल में बर्फबारी, लाहौल स्पीति में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

17 Sep 2026

शिमला, 17 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम ने करवट ली है। शिमला में गुरुवार सुबह गरज के साथ तेज बारिश और हवाएं चलीं, जबकि रोहतांग और मणिमहेश सहित लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। इस बीच जनजातीय जिलाबल लाहौल-स्पीति में पवित्र ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान बर्फबारी और फिसलन के बीच दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।


ड्रिलबुरी परिक्रमा में दो महिलाओं की मौत


लाहौल घाटी के गरशा क्षेत्र में करीब पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित ड्रिलबुरी पर्वत की गुरुवार को महापरिक्रमा का आयोजन किया गया था। भारी बर्फबारी, ठंड और फिसलन के बीच परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक महिला केलांग और दूसरी दार्जिलिंग की रहने वाली बताई जा रही है। बर्फ पर फिसलने, ऊंचाई से जुड़ी परेशानी और अत्यधिक ठंड के कारण कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया है।


पुलिस उप अधीक्षक हेडक्वॉर्टर केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं की मौत हुई है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के वास्तविक कारण अधिक स्पष्ट होंगे। इस परिक्रमा में करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।


नयनादेवी में 86.8 मिलीमीटर बारिश, मणिमहेश में चार इंच हिमपात


प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान बिलासपुर के नयनादेवी में सबसे अधिक 86.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुरारी देवी में 50.6, स्लैपर में 48.1, मलरांव में 48, घाघस में 40.2, बरठीं में 38.6 और सुंदरनगर में 37.1 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में सुबह तेज बारिश के बाद दिन में मौसम खुल गया, जिससे लोगों को राहत मिली, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। चंबा के मणिमहेश में करीब चार इंच और गोरीकुंड में करीब तीन इंच हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रे और लाहौल की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी दर्ज की गई।


सुबह 567 ट्रांसफार्मर और 63 सड़कें बंद, शाम तक 31 ट्रांसफार्मर बचे


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह प्रदेश में 567 बिजली ट्रांसफार्मर और 63 सड़कें बंद थीं। सिरमौर में 341, ऊना के हरोली में 110 और मंडी में 100 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। मंडी में 34, कांगड़ा में 10 और कुल्लू में नौ सड़कें बंद थीं। दिन में मौसम खुलने के बाद बहाली का काम तेजी से किया गया। शाम तक केवल 31 ट्रांसफार्मर बंद रह गए थे, जिनमें सिरमौर के राजगढ़ में 30 और शिमला के रामपुर में एक ट्रांसफार्मर शामिल था।


19 तक बारिश के आसार, इसके बाद कमजोर होगा मानसून


मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 सितम्बर को मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में गरज-चमक, आसमानी बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। 19 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने और बारिश के आसार हैं। 20 और 21 सितम्बर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून कमजोर होने की संभावना है। 22 और 23 सितम्बर को मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।


मानसून से 3,212 करोड़ का नुकसान, 319 लोगों की मौत


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 30 जून से अब तक मानसून और इससे जुड़ी घटनाओं से प्रदेश में करीब 3,212 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सड़कों और पुलों के नुकसान से करीब 2,744 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इस दौरान 319 लोगों की मौत हुई है, 544 घायल हुए हैं और चार लोग लापता हैं। 134 मकान, 17 दुकानें और 482 पशुशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि 512 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम रही है।

Latest News