इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

इतिहास के पन्नों में 10 जनवरीः यशुदास के सुरीले सफर की शुरुआत

09 Jan 2026



भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे महान गायकों में शामिल कट्टस्सेरी जोसेफ येसुदास का जन्म 10 जनवरी 1940 को केरल के कोच्चि में ऑगस्टीन जोसेफ और एलिजाबेथ जोसेफ के घर हुआ था। उनके पिता प्रसिद्ध मलयालम शास्त्रीय संगीतकार और रंगमंच अभिनेता थे।


भारतीय शास्त्रीय, भक्ति और फिल्मी गायन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले यशुदास ने छह दशकों के करियर में मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, तुलु, हिंदी, ओडिया, बांग्ला, मराठी के साथ-साथ अरबी, अंग्रेजी, लैटिन और रूसी सहित विभिन्न भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। येसुदास ने एक ही दिन में अलग-अलग भाषाओं में 16 नए गाने रिकॉर्ड कराने का विश्व कीर्तिमान बनाया।


उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायन के लिए रिकॉर्ड आठ बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ पांच बार और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के लिए राज्य पुरस्कार 36 बार जीता, जिसमें केरल , तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों द्वारा दिए गए पुरस्कार शामिल हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 1975 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया।


अन्य अहम घटनाएंः


2020- सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की एक हफ्ते के अंदर समीक्षा करने को कहा।


-केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए अधिसूचना जारी की। इस कानून के अनुसार, भारत में 31 दिसंबर, 2014 तक आए हिंदू धर्म, जैन धर्म, पारसी धर्म, सिक्ख धर्म, ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म के अल्पसंख्यक भारतीय नागरिकता हासिल कर सकेंगे।


-ईरान ने घोषणा की कि उसके द्वारा गलती से और अनजाने में एक यूक्रेनी बोइंग 737-800 विमान को निशाया बनाया गया। ईरान ने बयान में कहा कि यह विमान एक संवेदनशील क्षेत्र और सैन्य अड्डे की ओर तेज़ी से मुड़ा था, जिसके कारण हुई मानव-त्रुटि के चलते यह हादसा हुआ।


2013- पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत, 270 लोग घायल।


2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्योरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।


2008- कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी 'टाटा मोटर्स' ने एक लाख रुपये वाली कार 'नैनो' पेश किया।


-इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी फटने के कगार पर पहुँचा।


2006- प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की।


2003 - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।


2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे।


- इजराइल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।


- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया।


- लाल सागर में पकड़े अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।


2001- प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे।


- रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।


1991 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।


1972 - पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे।


1963 - भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की।


1954 - ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।


1946 - लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।


- वर्साय संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्वयुद्ध समाप्त।


1916 - प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य को हराया।


1912 - ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।


1910- पहली एयर मीट हुई।


1863 - लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू।


1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची।


1836 - प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बाद मानव शरीर का विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।


1616 - ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।


जन्म


1974 - ऋतिक रोशन- फिल्म अभिनेता।


1952 - सलीम गौस- बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेज़ी फिल्मों में अभिनय करने वाले, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता।


1950 - सुचित्रा भट्टाचार्य- बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध महिला उपन्यासकार थीं।


1949 - अल्लू अरविन्द- फ़िल्म निर्माता ।


1940 - के. जे. येसुदास- भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार।


1933 - गुरदयाल सिंह- 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार थे।


1929 - फली एस. नरीमन- भारत के जाने-माने कानूनविद और उच्चतम न्यायालय के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता थे।


1927 - बासु चटर्जी- हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक थे।


1908 - पद्मनारायण राय- हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।


1896 - नरहर विष्णु गाडगिल- राजनेता, अर्थशास्त्री, लेखक व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे।


1894 - पी. लक्ष्मीकांतम- कवि एवं लेखक।


1886 - जॉन मथाई- भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद्।


निधन


2001 - जी. लक्ष्मणन- 'द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम' के राजनीतिज्ञ थे।


1996 - नाडिया- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।


1994 - गिरिजा कुमार माथुर- प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।


1969 - सम्पूर्णानंद- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक।


1967 - राधाबिनोद पाल- टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।


1692 - जाब चार्नोक- कलकत्ता के संस्थापक।


महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


विश्व हिन्दी दिवस


एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस।


अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

Latest News