इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

जमीन विवाद में महिला की हत्या, भतीजों ने ताई पर ट्रैक्टर चढ़ाया

29 Jun 2026



जोधपुर, 29 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। फलोदी के राणेरी गांव में जमीनी विवाद में भतीजों ने ताई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। मारपीट में आरोपित पक्ष की लडक़ी भी घायल हुई है। विवाद खेत जोतने को लेकर हुआ था। मृतका के बेटे ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना सोमवार सुबह सात बजे की है।

बाप थानाधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि राणेरी गांव में दो भाई सावराराम और मगनाराम के बीच दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह सावराराम और उसके बेटे खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष ने उनको खेत जोतने से रोका, इसी बीच झगड़ा बढ़ गया और सावराराम के बेटों ने मगनाराम की पत्नी शांति विश्नोई (60) पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे फलोदी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़े के दौरान हुई मारपीट में सावराराम की बेटी समता भी घायल हो गई। जिसे भी फलोदी जिला अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया है।


घटना के बाद फलोदी एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण, डीएसपी अचल सिंह देवडा, बाप थानाधिकारी रमेश ढाका मौके पर पहुंचे। जोधपुर से एफएसएल टीम भी दोपहर करीब एक बजे पहुंची और सबूत जुटाए। मृतका के बेटे सुभाष ने बाप पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है।


रिपोर्ट में सावराराम की पत्नी सोमारी, बेटे रमेश, श्यामलाल और विकास के अलावा दो अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Latest News