इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

कांग्रेस बताए, वंदे मातरम् की विरासत सीमित करने का फैसला क्यों : भाजपा

23 Aug 2026



- असम भाजपा ने वंदे मातरम् के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया


गुवाहाटी, 23 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। असम प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरों के गायन के फैसले की कड़ी आलोचना की है। भाजपा ने कहा कि राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक गौरव और सम्मान से राजनीतिक कारणों से समझौता नहीं किया जा सकता।


भाजपा प्रवक्ता ब्रजेन महंत ने कहा कि वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार इसे गाया गया था और बाद में यह स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया।


महंत ने सवाल उठाया कि 1896 से 1937 तक कांग्रेस के विभिन्न अधिवेशनों में इसे पूर्ण रूप से गाए जाने के बाद 1937 में इसके कुछ हिस्सों को सीमित करने का निर्णय क्यों लिया गया। उन्होंने कांग्रेस से इस फैसले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रमाणिक दस्तावेजों के आधार पर देश के सामने रखने की मांग की।


भाजपा ने युवाओं के बीच वंदे मातरम् के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका को लेकर देशव्यापी जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी आह्वान किया। पार्टी ने कहा कि राजनीतिक लाभ या वोट बैंक की राजनीति के लिए इसके सम्मान और विरासत से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

Latest News