इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

केन्द्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

23 Jun 2026


नई दिल्ली, 23 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।


राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह निर्णय भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर लिया गया।


जॉर्ज कुरियन केरल बीजेपी के नेता हैं, उन्हें राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्यसभा में लाया गया था और 21 जून को जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्‍त हो गया था।

भाजपा ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि जॉर्ज कुरियन को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा। पार्टी ने उनकी जगह मध्य प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। गौरतलब है कि 18 जून को हुए राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्रियों—रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन—को पुनः उम्मीदवार नहीं बनाया था।


65 वर्षीय जॉर्ज कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्यरत थे। वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और पार्टी की स्थापना के समय यानी 1980 से ही उससे जुड़े रहे हैं।


मोदी सरकार में कुरियन मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में वे ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख चेहरों में से एक थे।


जॉर्ज कुरियन मूल रूप से केरल के कोट्टायम से आते हैं और राज्य भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पेशे से वकील कुरियन टीवी बहसों में भाजपा का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। केरल दौरे के दौरान उन्हें अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में अनुवाद करते हुए देखा गया है।


साल 2024 में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। राजनीतिक विश्लेषकों ने इस फैसले को केरल में भाजपा के विस्तार और विशेष रूप से ईसाई समुदाय के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा था। दक्षिण भारत, खासकर केरल में भाजपा की सामाजिक और राजनीतिक पहुंच मजबूत करने में कुरियन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती रही है।

Latest News