इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष कम होने के संकेत

10 Mar 2026



वॉशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव/मॉस्को, 10 मार्च (हि.स.)। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे के लक्ष्यों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाते रहे। इसी बीच इस टकराव को कम करने की कोशिशें भी जारी रहींं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो वे ईरान के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन यह पूरी तरह शर्तों पर निर्भर करेगा।इससे पहले ट्रंप ने इस मुद्दे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत की थी।


ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो वे ईरान के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह वार्ता की शर्तों पर निर्भर करेगा। ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित बातचीत से जुड़े प्रश्न पर बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि तेहरान बातचीत करना चाहता है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी वार्ता से पहले शर्तें तय करना महत्वपूर्ण होगा।


ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे शांति से रह सकते हैं।" ट्रंप ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान के परिणामों को उम्मीद से कहीं अधिक सफल बताया था।


ट्रंप ने इस मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी टेलीफोन पर लंबी बातचीत की। हालांकि ट्रंप ने तेहरान की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति बाधित करने की कोशिश किए जाने पर ईरान पर विनाशकारी हमलों की धमकी भी दी। जबकि ईरान ने दोहराया कि युद्ध उसने नहीं शुरू किया लेकिन इसे समाप्त वही करेगा।


द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेताओं की वार्ता पर क्रेमलिन ने बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि यह वार्ता करीब एक घंटे तक चली। पुतिन से ट्रंप ने ईरान और यूक्रेन में युद्धों पर चर्चा की। पुतिन के हवाले से क्रेमलिन प्रवक्ता ने बयान में कहा कि ट्रंप ने अपने समकक्ष से ईरान युद्ध को जल्दी सुलझाने के लिए कई प्रस्ताव रखे। पुतिन ने कहा वह खाड़ी नेताओं के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के संपर्क में हैं।


मीडिया समूह ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तड़के सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान ने ड्रोन और मिसाइलें दागीं हैं। इन हमलों को लेकर सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत में दो ड्रोन नष्ट किए गए हैं। जबकि कुवैत ने कहा कि उसने देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों पर हमला कर रहे छह ड्रोन मार गिराए। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि हवाई रक्षा प्रणाली ईरान से आ रहे मिसाइल हमलों और ड्रोनों का सामना कर रही है।


ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा प्रसारित बयानों के अनुसार सरकारी प्रवक्ता फातिमेह मोहजेरानी ने आज कहा कि ईरान ने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन इसे समाप्त वही करेगा। उन्होंने कहा, "हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन इसे समाप्त करने वाले हम ही होंगे।"


ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने आज कहा कि तेहरान युद्धविराम नहीं चाहता। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम निश्चित रूप से युद्धविराम नहीं चाहते। हमारा मानना है कि हमलावर पर प्रहार किया जाना चाहिए ताकि उसे सबक मिले और वह फिर कभी ईरान पर हमला करने के बारे में न सोचे।” उन्होंने कहा कि इजराइल अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए “युद्ध, वार्ता और युद्धविराम और फिर से युद्ध” के चक्र पर निर्भर करता है। उन्होंने दावा किया कि ईरान इस चक्र को तोड़ देगा।


उधर, इजराइल ने आज ईरान में नये सिरे से हमलों की शृंखला शुरू करने का दावा किया। इजराइली सेना ने कहा कि उसने अलग-अलग ठिकानों पर हवाई हमलों की नई लहर शुरू की है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि ये हमले राजधानी में "ईरानी आतंकी शासन के ठिकानों" को निशाना बनाकर किए गए।


टाइम्स ऑफ इजराइल ने आईडीएफ के हवाले से बताया के उन्होंने लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े एक वित्तीय संस्थान की शाखाओं को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। लेबनान के अंदर जमीनी अभियान चला रहे सैनिकों ने हिजबुल्लाह के कई आतंकवादियों को मार गिराया। इजराइली वायु सेना द्वारा किए गए हमलों में अल-क़र्ज़ अल-हसन के विभिन्न परिसंपत्तियों और तिजोरियों को निशाना बनाया गया, जिसे हिजबुल्लाह एक तरह के बैंक के रूप में इस्तेमाल करता था। सेना ने एक दिन पहले ही इस संस्थान को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी।

Latest News