इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

फिरोजाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस डिवाइडर से टकराई, महाराष्ट्र के 7 श्रद्धालु घायल

16 Jan 2026



फिरोजाबाद, 16 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को टायर फटने से एक मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के 7 श्रद्धालु घायल हुए। जिनमें 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मिनी पीजीआई भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 74 किलोमीटर माइलस्टोन के पास शुक्रवार को उस समय चीख पुकार मच गई। जब अचानक एक मिनी बस का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भीषण था कि 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया है जबकि तीन घायलों को सिरसागंज के अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी घायल श्रद्धालु महाराष्ट्र के रहने वाले को है, जो भारत भ्रमण पर निकले थे और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद मथुरा के लिए जा रहे थे। सिरसागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाया।


गंभीर घायलों में लक्ष्मी बाई (70) पत्नी श्री नारायण, प्रतिभा (70) पत्नी अंडालू, साहिब राय (90), नंदकिशोर पुत्र हरिभाऊ वामरे और लीलावती (70) पत्नी साहब राव शामिल हैं। ये सभी महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों के निवासी हैं।


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी का कहना है कि एक मिनी बस टायर फटने के कारण डिवाइडर से टकराई है। जिसमें 7 श्रद्धालु घायल हैं। इनमें 4 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई अस्पताल भेजा गया है। बाकी घायलों को यहीं अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Latest News