इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर

फिट इंडिया \'संडेज ऑन साइकिल’ में 1000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया

19 Apr 2026


- फिट इंडिया अब बन चुका है जन आंदोलन : गीता फोगाट


नई दिल्ली, 19 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार को नारी शक्ति को समर्पित फिट इंडिया 'संडेज ऑन साइकिल’ का विशेष संस्करण आयोजित किया गया। इस विशेष संस्करण में महिला पहलवान गीता फोगाट, बॉक्सर स्वीटी बूरा, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी समेत 1000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।


भारत की पहली कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान गीता फोगाट कहा कि आज मुझे बहुत मजा आया। मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि इतनी सारी युवा माताएं अपने छोटे बच्चों के साथ और यहां तक कि बुजुर्ग महिलाएं भी मेरे साथ साइकिल चला रही थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की थी और आज यहां आकर मुझे एहसास हुआ कि यह वास्तव में जन आंदोलन बन चुका है और लोग फिटनेस को गंभीरता से लेने लगे हैं।


पूरे देश में एक साथ आयोजित इस विशेष संस्करण में 2000 से अधिक स्थानों पर लोगों ने हिस्सा लिया। महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक, बड़ी संख्या में महिलाओं ने साइकिल रैलियों और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेकर शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया।


महिलाओं के लिए इस विशेष आयोजन के महत्व पर स्वीटी बूरा ने कहा कि महिला परिवार की धुरी होती है। अगर वह स्वस्थ और फिट रहती है, तो न केवल अपने परिवार का बेहतर ख्याल रख सकती है, बल्कि कार्यक्षेत्र में योगदान देकर देश के विकास में भी भूमिका निभा सकती है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि महिलाएं यह समझ रही हैं और अपनी फिटनेस को गंभीरता से ले रही हैं।


अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं में साइकिलिंग और फिटनेस को लेकर इतना उत्साह देखकर बहुत खुशी होती है। यह पहल दिखाती है कि फिटनेस आसान और मजेदार है और इसे कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है।


सुबह की शुरुआत योगासन, जुम्बा, रस्सी कूद, मल्लखंभ और रस्साकशी जैसी गतिविधियों से हुई। फिट इंडिया आइकन मिलिंद सोमन की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और उत्साहपूर्ण बना दिया। उन्होंने महिलाओं को फिटनेस चैलेंज भी दिए और उनके साथ रस्साकशी में भाग लिया।


कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को साइकिलिंग को एक सरल, टिकाऊ और प्रभावी फिटनेस गतिविधि के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना था। लगभग एक घंटे तक चली फिटनेस गतिविधियों के बाद महिलाओं ने इंडिया गेट के आसपास साइकिल चलाई।

Latest News