इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मप्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 3.91 करोड़ का माल जब्त, खरगोन में 5,974 किलो गांजा पकड़ा गिरिराज बोले- अब ‘कट्टा उद्योग’ से नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से बन रही यूपी की पहचान रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास कार्यों पर पुस्तिका भेंट की मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति पर की बैठक मप्र कैबिनेट का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पांच विभागों की भर्ती में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण मप्र के सीधी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, तीन गाड़ियों से आए हथियारबंद बदमाश आरोपित को छुड़ा ले गए उत्तरकाशी में रेस्क्यू अभियान पूरा, 67 ट्रैकर्स और पोर्टर्स सुरक्षित निकाले गए बहुराष्ट्रीय \'तरंग शक्ति\' युद्धभ्यास में दुनिया के टॉप फाइटर जेट्स ने ताकत दिखाई निर्वाचन आयोग के समक्ष वामपंथी दलों का धरना, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग मस्जिदों को निशाना बनाने के विरोध में जंतर-मंतर पर मुस्लिमों का प्रदर्शन, तोड़फोड़ पर रोक की मांग झांसीः श्राद्ध कर्म के दौरान नाबालिग समेत एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, मौत से मचा कोहराम (अपडेट) बंगाल में जेएमबी से संबंध मामले में मस्जिद के इमाम एनआईए हिरासत में अन्नदाता सर्वोपरि, अंतरराष्ट्रीय समझौतों में किसानों के हितों को दी गई है सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज निचले स्तर से रिकवरी के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 2.97 लाख करोड़ डूबे हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये

पीएम-सेतु योजना के तहत 1,237.58 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी

07 Jul 2026



नई दिल्ली, 07 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना का देशभर में विस्तार किया जाएग। इसके तहत ओडिशा, गुजरात और तेलंगाना में औद्योगिक साझेदारी आधारित आईटीआई उन्नयन के लिए कुल 1,237.58 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को मंजूरी दी गई है।


केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित पीएम-सेतु की चौथी राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में महानिदेशक (प्रशिक्षण) दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव मानसी सहाय ठाकुर, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक शामिल हुए।


समिति ने पीएम-सेतु को पायलट चरण से आगे बढ़ाते हुए देशभर के 200 चिह्नित आईटीआई क्लस्टरों में लागू करने की मंजूरी दी। साथ ही योजना के क्रियान्वयन को सरल बनाने, उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने, सार्वजनिक उपक्रमों को जोड़ने और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के उपायों को भी स्वीकृति दी गई।


बैठक में ओडिशा के लिए 240.21 करोड़ रुपये की निवेश योजना को मंजूरी दी गई। इस क्लस्टर में सरकारी आईटीआई बारबिल को हब तथा आनंदपुर, कोईरा, करंजिया और बरकोट आईटीआई को स्पोक संस्थान बनाया गया है। जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड को एंकर उद्योग साझेदार चुना गया है।


गुजरात में 240.18 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इस क्लस्टर में सरकारी आईटीआई सूरत हब होगा, जबकि हजीरा, बारडोली, सचिन और सूरत महिला आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को एंकर उद्योग साझेदार बनाया गया है।


तेलंगाना में तीन आईटीआई क्लस्टरों को मंजूरी दी गई है। पहले क्लस्टर में ओल्ड सिटी आईटीआई हब होगा और वारंगल, नलगोंडा बॉयज, विकाराबाद गर्ल्स तथा पंजागुट्टा आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। इसके लिए अपोलो मेड-स्किल्स लिमिटेड 241.01 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।


दूसरे क्लस्टर में पटानचेरू आईटीआई हब होगा, जबकि शादनगर, मरपल्ली, नलगोंडा (न्यू) और भोंगीर आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। श्री सिद्धार्थ इंफ्राटेक एंड सर्विसेज (इंडिया) प्रा.लि. को एंकर उद्योग साझेदार बनाया गया है, जो 275.24 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।


तीसरे क्लस्टर में संगारेड्डी आईटीआई हब होगा और हथनूरा, मेडक, दुब्बाका तथा येल्लारेड्डी आईटीआई स्पोक संस्थान होंगे। न्यूलैंड फाउंडेशन 240.94 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एंकर उद्योग साझेदार की भूमिका निभाएगा।


मंत्रालय के अनुसार पीएम-सेतु केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य उद्योगों की भागीदारी के माध्यम से आईटीआई प्रणाली का आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे का उन्नयन, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करना और युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना है।

Latest News