इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान भारतीय युद्धपोत दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक कर रहे समुद्र की निगरानी मप्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 3.91 करोड़ का माल जब्त, खरगोन में 5,974 किलो गांजा पकड़ा गिरिराज बोले- अब ‘कट्टा उद्योग’ से नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से बन रही यूपी की पहचान रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास कार्यों पर पुस्तिका भेंट की मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति पर की बैठक

(अपडेट) बंगाल में जेएमबी से संबंध मामले में मस्जिद के इमाम एनआईए हिरासत में

29 Sep 2026



कोलकाता , 29 सितंबर (एजेंसी.)। प्रतिबंधित बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के संभावित नेटवर्क की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल में पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई दक्षिण दिनाजपुर, दक्षिण 24 परगना और पूर्व बर्दवान जिलों में की गई।


एनआइए की टीमों ने दक्षिण दिनाजपुर के हरिरामपुर और बंशीहारी, दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर तथा पूर्व बर्दवान के मंगलकोट इलाके में तलाशी ली। बंशीहारी में एजेंसी ने मिजानुर रहमान के घर की भी तलाशी ली।


पूर्व बर्दवान के मंगलकोट थाना क्षेत्र के पालिशग्राम में तलाशी अभियान के दौरान एनआइए ने एक मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि उससे जेएमबी से संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी कथित नेटवर्क और उससे जुड़ी गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।


जांच एजेंसी के अनुसार, असम में हाल में गिरफ्तार एक संदिग्ध से पूछताछ और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल में JMB का कथित मॉड्यूल सक्रिय करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को प्रभावित करने से संबंधित जानकारी सामने आई थी। इसी इनपुट के आधार पर बंगाल में मंगलवार को यह कार्रवाई की गई।


हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसे लेकर एनआइए की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।