इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान भारतीय युद्धपोत दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक कर रहे समुद्र की निगरानी मप्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 3.91 करोड़ का माल जब्त, खरगोन में 5,974 किलो गांजा पकड़ा गिरिराज बोले- अब ‘कट्टा उद्योग’ से नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से बन रही यूपी की पहचान रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास कार्यों पर पुस्तिका भेंट की मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति पर की बैठक मप्र कैबिनेट का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पांच विभागों की भर्ती में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

मप्र के सीधी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, तीन गाड़ियों से आए हथियारबंद बदमाश आरोपित को छुड़ा ले गए

29 Sep 2026

सीधी, 29 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला हो गया। तीन गाड़ियों में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर तीन बार गोलियां चलाईं। बेसबॉल बैट से तोड़फोड़ की और फिर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के आरोपित को छुड़ा ले गए।

सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि घटना रीवा और सीधी जिलों की सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे हुई। ओडिशा पुलिस की टीम एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा अदालत में पेश करने जा रही थी। सीधी से गुजरते वक्त छुहिया घाटी में दो गाड़ियों ने आगे की तरफ से जबकि एक गाड़ी ने पीछे की तरफ से उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ियों से बदमाश उतरे और पुलिस की गाड़ी पर बेसबॉल बेट से हमला किया, जिससे गाड़ी के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। बदमाशों ने गोलियां चलाईं और आरोपित आदित्य को छुड़ाकर भाग गए।

ओडिशा पुलिस ने डायल 112 को फोन लगाया। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी नहींओडिशा पुलिस टीम के सदस्य ईश्वर सिंह ने बताया कि हमारी टीम में आठ पुलिसकर्मी थे। बदमाशों ने हमारी आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। इसके बाद कई गोलियां चलाईं। हम कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे भाग गए। बदमाशों की गोली से पुलिस की गाड़ी का टायर फट गया। हमलावर भागते समय बेसबॉल के बैट छोड़ गए। बदमाश मैहर की तरफ भागे थे।