इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान भारतीय युद्धपोत दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक कर रहे समुद्र की निगरानी मप्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 3.91 करोड़ का माल जब्त, खरगोन में 5,974 किलो गांजा पकड़ा गिरिराज बोले- अब ‘कट्टा उद्योग’ से नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से बन रही यूपी की पहचान रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास कार्यों पर पुस्तिका भेंट की

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति पर की बैठक

29 Sep 2026

नई दिल्ली, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इंदिरा भवन में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति को लेकर बैठक की। बैठक में राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं, नीतियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।


बैठक के दौरान कांग्रेस शासित राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और लागू योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, राज्यों की शिक्षा संबंधी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।


बैठक में राज्यों के स्तर पर शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिकताओं और सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर आपसी समन्वय और अनुभव साझा करने पर भी जोर दिया गया।-----------