इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला कैंसर दवाओं पर 10 गुना मुनाफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह ‘नरसंहार’ चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होना वकील को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटा लागू करने में उदासीनता पर एनसीपीसीआर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अनुबंध के आधार पर ही बैंक कर सकता है लोन वसूली निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि के दो केस दायर किए प्रयागराज : पीसीएस एवं एसपीओ परीक्षा में आरक्षण व मेरिट विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला फिल्म \'काली खेती\' की रिलीज तारीख का ऐलान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा आए साथ, कैप्शन ने खींचा ध्यान केंद्र सरकार गांव-गांव जाकर किसानों को बताएगी एफटीए के फायदे : शिवराज सिंह चौहान भारतीय युद्धपोत दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक कर रहे समुद्र की निगरानी मप्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 3.91 करोड़ का माल जब्त, खरगोन में 5,974 किलो गांजा पकड़ा गिरिराज बोले- अब ‘कट्टा उद्योग’ से नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से बन रही यूपी की पहचान रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास कार्यों पर पुस्तिका भेंट की

उत्तरकाशी में रेस्क्यू अभियान पूरा, 67 ट्रैकर्स और पोर्टर्स सुरक्षित निकाले गए

29 Sep 2026

उत्तरकाशी, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तरकाशी जिले के दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। करीब डेढ़ दिन तक चले अभियान में विभिन्न ट्रैक रूटों से कुल 67 ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकाला गया। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।


गंगोत्री घाटी में अचानक हुई बारिश और बर्फबारी के चलते कालिंदी पास समेत आसपास के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 136 पर्वतारोही, ट्रैकर्स और सपोर्ट स्टाफ अपने-अपने बेस कैंप में फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सोमवार सुबह पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले दिन मौसम अनुकूल रहने तक 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन बाद में मौसम बिगड़ने के कारण हेली रेस्क्यू रोकना पड़ा।


मंगलवार को मौसम में सुधार के बाद सुबह से दोबारा अभियान शुरू किया गया और कालिंदी पास से 08 ट्रैकर्स, जोगिन-1 से 08, सतोपंथ पीक बेस कैंप से 08 ट्रैकर्स तथा वासुकी ताल क्षेत्र से 03 आर्मी पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल लाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को उनके गतव्य के लिए भेज दिया गया।


रेस्क्यू के दौरान दुर्गम पहाड़ी भू-भाग, अत्यधिक ऊंचाई, तेज हवाओं, भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण बचाव दलों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई बार हेलीकॉप्टर संचालन भी प्रभावित हुआ।


जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों ने तत्परता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक 67 ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकालकर रेस्क्यू अभियान पूरा कर लिया गया है।


प्रशासन के अनुसार, शेष दलों में श्रीकंठ एक्सपीडिशन के 18 सदस्य अपने अभियान को पूरा करना चाहते हैं। इसके अलावा सुदर्शन पीक के 12 सदस्य, भागीरथी-II (आर्मी) के 20 सदस्य, भागीरथी-II अभियान के नौ, शिवलिंग अभियान के सात और एक पांच सदस्यीय दल सुरक्षित रूप से स्वयं वापस लौट रहे हैं।