इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

राजस्थान में नौतपा का ताप, श्रीगंगानगर 47 डिग्री पर उबला

27 May 2026



जयपुर, 27 मई (हि.स.)। राजस्थान में नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर और कोटा समेत कई जिले सीवियर हीटवेव की चपेट में रहे। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा।


मौसम विभाग ने 27 मई के लिए पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 से 30 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।


पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का सबसे ज्यादा असर रहा। श्रीगंगानगर में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर और फलोदी में 46 डिग्री, जैसलमेर में 45.6 डिग्री तथा कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। बाड़मेर, चूरू, पिलानी, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी भीषण गर्मी और लू का दौर बना रहा।


दिन के साथ रातों में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। जयपुर, कोटा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और दौसा समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे गर्म रात कोटा में रही, जहां न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।


प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच सीकर में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। नवलगढ़ रोड पर ओले गिरने और जलभराव की स्थिति भी बनी। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज उमस और लू के कारण लोग परेशान रहे।


शहर में कई जगह सामाजिक संगठनों ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया।


अजमेर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से संभाग में कहीं-कहीं आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। जेएलएन अस्पताल में मरीजों और परिजनों के लिए छाया के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोटा में 45.4 डिग्री तापमान के साथ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा। कोचिंग विद्यार्थियों को भी गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जोधपुर में बढ़ी उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर में हीटवेव का अलर्ट जारी है।


उदयपुर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण पर्यटन स्थलों पर भी सन्नाटा नजर आया और टूरिस्ट की संख्या कम रही। अलवर में सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर में लू के कारण बाजार और सड़कें सूनी नजर आईं।


तेज गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढंककर बाहर निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

Latest News