इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित

ऋतिक रोशन पर बरसीं कंगना रनौत

02 Aug 2026



अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड वायरल होने के बाद दोनों के बीच बयानबाजी का नया दौर शुरू हो गया है। ऋतिक की प्रतिक्रिया के कुछ घंटों बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पुराने विवाद को हवा देने के बजाय अपनी साथी सबा आजाद का सम्मान करना चाहिए।


पूरा विवाद उस समय फिर चर्चा में आया जब नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कंगना की टिप्पणी के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने तंज कसते हुए कहा कि वह ऋतिक जैसे दिखते हैं, इसलिए कंगना उन पर नाराज हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड शुरू हो गया। इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक ने कहा कि वह बिना पूरी जानकारी और सच्चाई जाने कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।


ऋतिक के इस बयान पर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन ऋतिक ऐसे लोगों की आलोचना करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। कंगना ने लिखा कि चूंकि ऋतिक अब एक स्थिर रिश्ते में हैं, इसलिए उन्हें किसी महिला को परेशान करने जैसी स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेवजह आग में घी डालना और अपनी पार्टनर को असहज करना उचित नहीं है।


गौरतलब है कि ऋतिक और कंगना के बीच विवाद वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में अभिनेता को अपना पूर्व प्रेमी बताया था। ऋतिक ने इस दावे से इनकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच कानूनी नोटिस, ईमेल विवाद और सार्वजनिक बयानबाजी का लंबा सिलसिला चला। अब सोशल मीडिया पर शुरू हुई नई बहस ने इस पुराने विवाद को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Latest News