इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में गिरावट

10 Jan 2026



नई दिल्ली, 10 जनवरी (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी बनी रही। दूसरी ओर, चांदी आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का शिकार हो गया। सोना आज 1,220 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसके विपरीत चांदी आज दिल्ली में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।


सोने के भाव में आज आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,39,320 रुपये से लेकर 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,27,710 रुपये से लेकर 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी की कीमत में गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।


दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,39,470 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,39,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।


इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,39,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,39,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,39,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

बिक रहा है।

Latest News