इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07 Aug 2026

हरिद्वार, 07 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की, पवित्र गंगाजल भरा और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर की ओर लगभग 26 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए।


यात्रा के दौरान उनके साथ भाजयुमो के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शिवभक्त भी मौजूद रहे। हरकी पैड़ी क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांवड़ यात्रा दुनिया की सबसे बड़ी युवा भागीदारी वाली आस्था यात्रा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी औपचारिक निमंत्रण, जाति-भेद या सामाजिक विभाजन के केवल श्रद्धा और भक्ति भाव से शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत से होने के बावजूद लंबे समय से उनकी इच्छा कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने की थी, जो इस सावन में पूरी हुई।


उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका हरिद्वार आगमन किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि एक सामान्य शिवभक्त के रूप में है। उन्होंने देश के युवाओं से सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक धरोहरों से जुड़ने का आह्वान किया।

तेजस्वी सूर्या ने बताया कि यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा तथा ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम में गंगा तट पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विश्व पटल पर भारत की पहचान को और मजबूत करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी सूर्या वर्तमान में बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। पेशे से वकील रहे सूर्या लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं।






Latest News