इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

थॉमस कप 2026 : चोट के कारण फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल से बाहर हुए लक्ष्य सेन

02 May 2026


नई दिल्ली, 02 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन चोट के कारण थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इस बात की पुष्टि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को की।


बीएआई के महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, “क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दौरान कई बार डाइव लगाने के चलते लक्ष्य के कोहनी में चोट लगी। मेडिकल टीम की विस्तृत जांच के बाद एहतियातन उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है, ताकि अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो वह पूरी तरह फिट रह सकें।”


उन्होंने आगे कहा कि लक्ष्य फिलहाल मेडिकल निगरानी में हैं और उन्हें हर जरूरी सहायता दी जा रही है। टीम को उनके जल्द स्वस्थ होकर वापसी करने की पूरी उम्मीद है।


गौरतलब है कि लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में उच्च रैंकिंग वाले चोउ तिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से हराकर भारत की 3-0 की जीत की नींव रखी थी।


सेमीफाइनल में भारत की ओर से पुरुष एकल में आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय उतरेंगे। वहीं युगल मुकाबलों में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टी और एम अर्जुनए हरिहरन की जोड़ियां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Latest News