इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026

'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की हुई एंट्री

14 Jul 2026



अभिनेता और निर्माता सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इस ऐलान के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।


सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया भट्ट के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें 'तुम्बाड' के प्रतीकात्मक लाल बैकग्राउंड, शैतानी गुड़िया, लालटेन और लाल घेरे जैसी झलकियां दिखाई गई हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। 'तुम्बाड 2' में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट। प्रलय आएगा। सिनेमा में मिलते हैं। 03.12.2027।" इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 घोषित कर दी गई है।


आलिया भट्ट पहली बार किसी हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों के बीच इस नई भूमिका को लेकर खासा उत्साह है। फिल्म में सोहम शाह एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी फिल्म से जुड़ने की घोषणा की जा चुकी है, जिससे इसकी स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।


वर्ष 2018 में रिलीज हुई 'तुम्बाड' भारतीय लोककथाओं पर आधारित एक चर्चित हॉरर फिल्म थी, जिसे अपनी अनोखी कहानी, दमदार निर्देशन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के लिए सराहा गया था। राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म को समय के साथ कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। अब सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'तुम्बाड 2' से दर्शकों को एक और रहस्यमयी और रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Latest News