इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर

यश की \'टॉक्सिक\' टली, अब 4 जून में होगी रिलीज

04 Mar 2026



साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। फिल्म पहले 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस अचानक फैसले से फैंस में निराशा जरूर है, हालांकि निर्माताओं ने इसके पीछे की वजह साफ कर दी है।


निर्माताओं की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व देशों में जारी संघर्ष के कारण अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे हालात में फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए साझेदारों के साथ विचार-विमर्श के बाद रिलीज डेट आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।


अब यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फैसले से बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव भी टल गया है। दरअसल, 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज होने वाली थी।


ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज डेट में बदलाव सिर्फ परिस्थितियों को देखते हुए ही नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से भी अहम कदम है। हालांकि दर्शकों का इंतजार अब कुछ और लंबा हो गया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि ‘टॉक्सिक’ बड़े पर्दे पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी।

Latest News