26 Sep 2026
हमीरपुर, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कुरारा ब्लॉक स्थित सिकरोढ़ी गांव में तीन दिनों से लगातार बारिश हाे रही है।इसकी वजह से शनिवार काे एक दो मंजिला मकान भर-भराकर गिर गया, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी पर एसडीएम अभिषेक और सीओ यशपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कुरारा थाना के सिकरोढ़ी गांव में भारी बारिश में एक दो मंजिला घर गिर गया, जिससे पंचम उर्फ़ रामप्रकाश (65) मलबे में दब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर पंचम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एसडीएम सदर ने बताया की मकान पुराना था, जो भारी बारिश में ढह गया। मलबे में दबकर बुजर्ग की मौत हो गई है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत परिजन को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।