इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण

बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार

30 Sep 2026

बागपत, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बागपत कोतवाली क्षेत्र में देररात्रि गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किये गए। इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान उनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बुधवार को बताया कि रात करीब 3 बजे कोतवाली बागपत पुलिस टीम नया गांव हमीदाबाद के जंगल क्षेत्र में नहर किनारे गश्त कर रही थी। तभी एक ट्यूबवेल पर संदिग्ध गतिविधि और टॉर्च की रोशनी नजर आई।


पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी तो वहां तीन बदमाश ट्यूबवेल की दीवार में कुम्बल काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए, जबकि तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


घायल बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बागपत भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान संजय और सलीम के रूप में हुई है। ये दोनों कस्बा रटोल के निवासी हैं।


पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका तीसरा साथी बड़ौत क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों मिलकर लंबे समय से ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं।


पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, ट्यूबवेल से चोरी किया गया केबिल, स्टार्टर, कटआउट, बिजली के तार, ऑपरेटर समेत वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार—प्लास, पेचकस व हथौड़ा आदि बरामद किए हैं। पुलिस दोनों अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।


Latest News