इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हिमाचल में मानसून की मार से 3 हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, सेब उत्पादन में भी भारी गिरावट भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता

30 Sep 2026

भोपाल, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 70 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार तड़के उनके सूरजनगर स्थित घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दो दिन पहले ही काम पर रखा गया केयरटेकर वरुण कुमार लापता है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसी पर शक है। वह 28 सितंबर को पंजाब की एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर आया था। घटना के बाद से उसका मोबाइल और सामान भी घर में नहीं मिला है।


रातीबड़ पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे घटना की सूचना मिली। अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे। सुबह करीब 5:30 बजे पत्नी की नींद खुली और वे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने लगीं तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने दूसरे कर्मचारी को फोन कर बुलाया। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो राकेश अग्रवाल का शव कमरे में पड़ा था। उनके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान किचन में एलपीजी सिलेंडर का पाइप निकला हुआ मिला। पूरे घर में गैस की गंध थी। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद घर में आग लगाने या किसी बड़े हादसे की कोशिश की गई होगी। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।


अलमारी के लॉक टूटे, लूट की आशंका


प्रारंभिक जांच में घर की एक अलमारी के लॉक टूटे मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस लूट के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, अग्रवाल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि घर में कोई बड़ी मात्रा में आभूषण या कीमती सामान नहीं रखा था। पुलिस घर से क्या सामान गायब है, इसका सत्यापन कर रही है।


दो दिन पहले ही नौकरी पर आया था वरुण


पुलिस के अनुसार, वरुण नाम का केयरटेकर 28 सितंबर को ही एक एजेंसी के माध्यम से अग्रवाल के घर काम पर आया था। वारदात के बाद से वह लापता है। पुलिस उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। घर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी के इकलौते बेटे के अमेरिका में रहने की जानकारी सामने आई है।


एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिसघटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि रात में घर के आसपास आने-जाने वालों की जानकारी मिल सके। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


1982 बैच के आईएएस अधिकारी थे अग्रवाल

राकेश अग्रवाल मध्यप्रदेश कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने अपने पूरे करियर में जिला कलेक्टर, उपसचिव, संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव, प्रबंध निदेशक, निदेशक, सचिव, प्रधान सचिव और सचिव सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभालीं। अग्रवाल प्रशासन अकादमी से भी जुड़े थे।

Latest News