इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अफसर की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से हाई कोर्ट का इनकार, आईएसएफ की \'चुनाव चिह्न\' वापस पाने की याचिका खारिज पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी \'कॉफी विद करण\' का होगा अंत, करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान वृद्धावस्था की चुनौती : बढ़ती उम्र, सिकुड़ती संवेदना केंद्र ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 5,548 करोड़ की दलहन-तिलहन खरीद को दी मंजूरी फर्जी सीएसआर दान मामले में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में प्रचार तेज, पेयजल संकट बना प्रमुख मुद्दा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक छह महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में निजी अस्पताल एसोसिएशन का प्रदर्शन पंचतत्व में विलीन हुए मेजर मनकोटिया, अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़ परीक्षा देने छपरा जा रहे भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल दुर्गा पूजा फर्जी पास घोटाला : 16 घंटे की मैराथन छापेमारी के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को किया तलब सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री याेगी बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पांच जिलों के निचले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 01 अक्टूबर, 2026 एशियन खेल 2026: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला एशियन खेल 2026: कपिल पोखरिया को 90 किग्रा में कांस्य, सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन से हारे एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण

बारिश और बाढ़ से नेपाल-चीन जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप, त्योहारों से पहले सप्लाई चेन प्रभावित

30 Sep 2026

काठमांडू, 30 सितंबर (एजेंसी)। नेपाल में लगातार तीन दिनों की बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण नेपाल और चीन के बीच व्यापार के तीनों प्रमुख उत्तरी सीमा नाकों पर आवागमन बाधित होने से नेपाल का चीन के साथ जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। त्योहार में अब करीब दो सप्ताह ही बाकी हैं, ऐसे में सीमा नाकों के बंद होने से बाजार में सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई है।


नेपाल-चीन के बीच तातोपानी-खासा, रसुवागढ़ी और कोराला सीमा नाके बंद हैं। सीमा नाकों तक पहुंचने वाली सड़कों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचने के कारण इन मार्गों से बड़े पैमाने पर माल ढुलाई संभव नहीं हो पा रही है।


सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में ही नेपाल ने चीन से 76.40 अरब नेपाली रुपये से अधिक का सामान आयात किया था। ऐसे में तीनों प्रमुख व्यापारिक मार्गों के बाधित होने से बड़े पैमाने पर व्यापार प्रभावित हुआ है।


पहले तातोपानी और रसुवागढ़ी बंद हुए


भूस्खलन के खतरे को देखते हुए चीन ने पहले ही तातोपानी-खासा नाका बंद कर दिया था। इसके बाद 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवागढ़ी नाका भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो प्रमुख नाकों के बंद होने के बाद मुस्तांग का कोराला नाका नेपाल-चीन व्यापार के वैकल्पिक मार्ग के रूप में सामने आया था। लेकिन अब कालीगंडकी नदी में आई बाढ़ ने कोराला तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग भी काट दिया है। बाढ़ के पानी ने कालीगंडकी कॉरिडोर और मध्यपहाड़ी राजमार्ग पर कई महत्वपूर्ण पुलों के पहुंच मार्ग बहा दिए हैं। कोराला सीमा नाका और सीमा शुल्क कार्यालय सुरक्षित हैं, लेकिन बेनी-जॉमसोम सड़क पर पुलों को हुए नुकसान के कारण मालवाहक वाहनों की आवाजाही रुक गई है।


15 दिन में 434 कंटेनर और 641 इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचे


तातोपानी और रसुवागढ़ी बंद होने के बाद कोराला नाके पर व्यापार का दबाव काफी बढ़ गया था। 10 से 25 सितंबर के बीच सिर्फ 15 दिनों में 434 कंटेनर और 641 इलेक्ट्रिक वाहन कोराला के रास्ते नेपाल में दाखिल हुए। भाद्र के अंतिम सप्ताह तक मुस्तांग सीमा शुल्क कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष में 2.31 अरब नेपाली रुपये से अधिक राजस्व एकत्र कर लिया था। पिछले वित्त वर्ष में कोराला नाके के जरिए 14.41 अरब नेपाली रुपये के सामान और 3,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन नेपाल आए थे। अब सड़क संपर्क टूटने से अरबों रुपये का व्यापार अटक गया है।


त्योहार के सामान की आपूर्ति प्रभावित


सीमा नाकों के बंद होने से चीन से आने वाले कपड़े, जूते-चप्पल, बैग, इलेक्ट्रॉनिक सामान और इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति रुक गई है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ गई है। आरबी कॉम्प्लेक्स बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष परशुराम दाहाल ने बताया कि त्यौहार को ध्यान में रखकर मंगाए गए सामान में से अभी तक केवल 20 से 30 प्रतिशत माल ही काठमांडू पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि त्यौहार के लिए मंगाया गया सामान रास्तों में फंसा हुआ है। गोदामों में रखे सामान को कोराला नाके के जरिए लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब वह रास्ता भी बंद हो गया है। दाहाल के अनुसार, समस्या केवल सीमा शुल्क प्रक्रिया की नहीं है। अमेरिकी डॉलर की बढ़ती विनिमय दर और परिवहन लागत में वृद्धि भी सामान की कीमतों पर असर डाल रही है। सड़कें बंद होने के बाद परिवहन लागत बढ़ने के कारण अब आने वाले सामान की कीमत 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका है।


छोटे वाहनों से भारत के रास्ते सामान लाने की कोशिश


बड़े मालवाहक ट्रकों के संचालन में बाधा आने के बाद कुछ व्यापारियों ने भारत से छोटे वाहनों के जरिए सामान मंगाना शुरू किया है। हालांकि, दाहाल के मुताबिक भारतीय सामान चीनी सामान की तुलना में महंगा है और छोटे वाहनों से परिवहन लागत भी अधिक पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्टॉक और स्थानीय स्तर पर उत्पादित सामान के कारण चीनी आयात बाधित होने के बावजूद बाजार को कुछ राहत मिली है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण काठमांडू के बाहर के थोक व्यापारी भी राजधानी आकर सामान नहीं ले पा रहे हैं। कुछ व्यापारी व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए ऑर्डर ले रहे हैं, लेकिन कारोबार की रफ्तार धीमी है। दाहाल ने कहा कि सितंबर में बारिश के कारण लगातार तीन वर्षों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार इसका सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ता है और इस बार भी सभी को प्राकृतिक आपदा का असर झेलना पड़ रहा है।

Latest News