इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

\'द केरल स्टोरी-2\' का पहला सोलो गाना \'ओ माई\' रिलीज

09 Feb 2026



अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका शीर्षक 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रखा गया है। कुछ दिन पहले जारी हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और अब मेकर्स ने फिल्म का पहला सोलो गाना 'ओ माई' रिलीज कर दिया है। यह गीत सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और श्रोताओं को भावुक कर रहा है।


गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जिनमें पछतावे और दर्द की गहरी भावना झलकती है। गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है। संगीतकार मनन शाह के संगीत से सजा यह गीत फिल्म के संवेदनशील पक्ष की झलक देता है। गाना जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "उस दिन मां की बात मान ली होती तो आज ऐसे दिन न देखने पड़ते। ये गीत उन सबके लिए, जिन्हें आज यही पछतावा है!" यह पंक्ति ही दर्शकों के दिल को छू रही है।


कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। टीजर और अब इस भावुक गीत के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।