इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

29 Sep 2026

नई दिल्ली, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कमजोर ग्लोबल संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी के कारण बने निगेटिव माहौल की वजह से घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांको की कमजोरी बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.80 प्रतिशत और निफ्टी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 138.04 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,633.68 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के तुरंत बाद हुई मामूली खरीदारी के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से लगभग 50 अंक उछल कर 72,684.90 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का जबरदस्त दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरता चला गया।


लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक करीब 700 अंक से अधिक फिसल कर 72,064 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 585.51 अंक यानी 0.80 प्रतिशत टूट कर 72,186.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 22,732.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद हुई मामूली खरीदारी के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 21 अंक उछल कर 22,753.20 अंक तक आ गया। इसके बाद बिकवाली शुरू हो गई। बिकवाली के दबाव में निफ्टी की चाल भी कमजोर पड़ने लगी।


लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले आधे घंटे में ही यह सूचकांक 200 अंक से अधिक टूट कर 22,569.65 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने बाजार को सहारा देने के लिए लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। हालांकि लिवाली की यह कोशिश अधिक सफल नहीं हो सकी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 178.25 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,602 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,453 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 621 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,832 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ एक शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बना हुआ थे। दूसरी ओर 29 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से चार शेयर हरे निशान में और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एवियेशन, भारती एयरटेल और सन फार्मास्यूटिकल के शेयर 0.37 प्रतिशत से लेकर 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टीएमपीवी, जियो फाइनेंशियल, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.66 प्रतिशत से लेकर 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की जबरदस्त कमजोरी के साथ 72,771.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 22,780.25 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।