इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें \'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया नवगछिया में गंगा और कोसी का रौद्र रूप: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए होगी चुनौती क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, सोफी मोलिन्यू होंगी कप्तान मप्र में मानसून की विदाई का काउंटडाउन, 3 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार एशियन खेल 2026: सुनील कुमार सेमीफाइनल में, निशा दहिया का सफर समाप्त इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन एशियन खेल 2026: ज्योति, चिकिता, पृथिका ने रचा इतिहास, भारत ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी का स्वर्ण अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर एशियन खेल 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण के लिए चीन से होगा मुकाबला अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

29 Sep 2026

देहरादून, 29 सितंबर (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के कालिंदी खाल ट्रैक क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार सुबह फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। यहां फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। एसडीआरएफ समेत विभिन्न बचाव एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर टीमें लगातार रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी अभियान में जुटी हैं। हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी संबंधित कार्मिकों और हेलीकॉप्टर पायलटों ने आवश्यक समन्वय एवं विस्तृत योजना तैयार करने के बाद अभियान को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से प्रारंभ किया।


उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, कालिंदी क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित लाने की कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान में शामिल सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार रेस्क्यू कार्य कर रही हैं। प्रशासन का फोकस खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने पर है। अभियान की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में कालिंदी ट्रेक पर फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके साथ ही कालिंदी ट्रेक पर चलाया जा रहा बचाव अभियान पूरा हो गया है।


आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। हेलीकॉप्टर और अन्य बचाव दलों की मदद से अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया।


अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को और लोगों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद कालिंदी खाल क्षेत्र से अब तक कुल 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला जा चुका है। सभी 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।


जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार, 28 सितंबर को 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को कालिंदी पास क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड लाया गया था। वहीं, 29 सितंबर को आठ और ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया गया।


हर्षिल हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके साथ ही कालिंदी पास क्षेत्र में चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है।


अभियान के तहत माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए एसडीआरएफ के दो जवानों को भी रवाना किया गया है। टीम क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और सुरक्षित मार्गों का आकलन कर रही है, ताकि शेष ट्रेकर्स तक पहुंचने और उनकी सुरक्षित निकासी की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। शेष ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियों का संयुक्त रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।


उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान 137 लोग फंसे थे। इनमें से सोमवार को 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 40 लोगों ने फिलहाल रेस्क्यू कराने से इनकार करते हुए अपनी यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई है। शेष लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए आज सुबह से अभियान दोबारा शुरू किया गया है।


रेस्क्यू अभियान के लिए आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता के अनुसार हवाई संसाधनों का तत्काल उपयोग करने और हेली एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।

Latest News